Saturday, January 31, 2026

इंस्टाग्राम पर दोबारा एक्टिव हुए विराट कोहली, अकाउंट गायब होने की असली वजह आई सामने

इंस्टाग्राम पर दोबारा एक्टिव हुए विराट कोहली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट एक बार फिर एक्टिव नजर आने लगा है।

रात अचानक उनका अकाउंट इंस्टाग्राम पर दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद फैंस के बीच चिंता और अटकलों का दौर शुरू हो गया।

कई लोगों को लगा कि शायद विराट कोहली ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया है।

फैंस में हलचल

इंस्टाग्राम पर दोबारा एक्टिव हुए विराट कोहली: जैसे ही यह खबर फैली कि विराट का इंस्टाग्राम अकाउंट सर्च करने पर नहीं मिल रहा है, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

फैंस लगातार उनके प्रोफाइल को खोजने लगे और ट्विटर समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर सवाल उठने लगे कि क्या विराट कोहली सोशल मीडिया से दूरी बनाने वाले हैं।

हालांकि कुछ लोगों ने इसे इंस्टाग्राम का तकनीकी ग्लिच भी बताया, क्योंकि इससे पहले विराट की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला था।

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो किसी भी क्रिकेटर से ज्यादा हैं।

इतना ही नहीं, वह खुद करीब 283 अकाउंट्स को फॉलो करते हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है,

बल्कि दुनिया भर में उनके चाहने वाले मौजूद हैं। यही वजह है कि उनका अकाउंट गायब होना बड़ी खबर बन गया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी

दरअसल, नए साल के मौके पर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी से जुड़ी एक फोटो भी पोस्ट की थी।

इन पोस्ट्स के बाद फैंस को लगा कि विराट एक बार फिर सोशल मीडिया पर पहले की तरह एक्टिव हो रहे हैं,

लेकिन गुरुवार को अचानक उनका अकाउंट नजर न आने से सभी हैरान रह गए।

विराट ने डीएक्टिवेट किया अकाउंट!

अब जब विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा दिखाई देने लगा है, तो यह लगभग साफ हो गया है कि उन्होंने खुद से अकाउंट डीएक्टिवेट नहीं किया था।

माना जा रहा है कि यह इंस्टाग्राम की किसी तकनीकी खराबी या ग्लिच की वजह से हुआ होगा।

कई बार ऐसे मामलों में अकाउंट कुछ समय के लिए छिप जाता है और बाद में अपने आप ठीक हो जाता है।

विराट कोहली फिलहाल अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं। उन्होंने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब केवल वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए खेलते हैं।

इसी महीने वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने भारत आए थे। सीरीज खत्म होते ही वह वापस लंदन लौट गए।

विराट के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

क्रिकेट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली की मौजूदगी हमेशा चर्चा में रहती है।

उनके पोस्ट्स को करोड़ों लोग पसंद करते हैं और उन पर प्रतिक्रिया देते हैं।

ऐसे में उनका अकाउंट कुछ समय के लिए भी गायब होना फैंस के लिए चिंता की बात बन जाता है।

फिलहाल विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से एक्टिव है और फैंस ने राहत की सांस ली है।

उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में विराट एक बार फिर अपने पोस्ट्स के जरिए फैंस से जुड़े रहेंगे और अपनी जिंदगी की झलक साझा करते रहेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://steelblue-elk-835523.hostingersite.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article